प्रशांत मंडल
Also Read: मुख्यमंत्री सारथी योजना में नौकरी के नाम पर बेरोजगारों से ठगी; पैसे और सर्टिफिकेट मांगे तो मिली धमकी
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)आगामी 22 जनवरी को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को लिट्टीपाड़ा संघ के खंड कार्यवाह किशोर साहा के नेतृत्व में राम धुन गाजे बाजे के साथ लिट्टीपाड़ा बजरंग बली मंदिर प्रांगण से पूरे लिट्टीपाड़ा में घर घर जाकर अयोध्या धाम से आए पूजित अक्षत एवं पत्रक का वितरण किया गया, जिसमें दर्जनों की संख्या में राम भक्त घर-घर जाकर लोगों को अक्षत व आमंत्रण पत्र वितरण कर राम भगवान की प्राण प्रतिष्ठा में भाग लेने के साथ साथ घर पर दीप जलाने का आग्रह किया।मौके पर मुखिया शिव टुडू, प्रेमलाल साहा, नागेंद्र झा, नंदकिशोर मंडल, मुकेश कुमार, निमाय मंडल, कंचन मंडल के अलावे अनेको राम भक्त मौजूद थे











