भाजपा नेता बाबुधन,भाजपा राष्ट्रीय मंत्री मिश्फिका व जिप सदस्य मंजुला हुई शामिल
बाबू धन मुर्मू ने विजेता का उपविजेता को किया पुरस्कृत
सतनाम सिंह
पाकुड़: रविवार को हुल क्रांति दिवस के शुभ अवसर पर पाकुड़ सदर प्रखंड के कालिदासपुर पंचायत में कुश्ती लड़ाई का आयोजन किया गया।इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा नेता सह पूर्व जिप अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू और विशिष्ट अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री मिशफीका हसन व जिला परिषद सदस्य मंजुल हंसदा ने पहलवानों का परिचय करते हुए किया। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री मिशफीका हसन ने कहा कि खेलों से ही व्यक्ति का शारीरिक व मानसिक विकास होता है।प्रतियोगिता में 12 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कुश्ती में विजेता प्रतिभागी को 25 हजार रुपए नगद व उपविजेता को 20 हजार रुपए देकर भाजपा नेता बाबूधन मुर्मू ने सम्मानित किया। बाबूधन मुर्मू ने आयोजन समिति के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि गांव में इस पारंपरिक खेल को आप बढ़ावा दे रहे हैं। यह प्रशंसा योग्य कदम है। इस गांव में प्रत्येक वर्ष होने वाले आयोजन की भव्यता अब लगातार बढ़ती जा रही है।इस मौके पर बबलू मरांडी, रमेश विर्दा, कार्तिक विर्दा, पंजक भंडारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।







