Search

May 1, 2026 3:22 pm

मुख्य निर्वाचन कार्यालय, झारखंड द्वारा आयोजित क्विज प्रतियोगिता 2024 में ले भाग, 26 सितंबर तक करा सकते हैं पंजीकरण

https://ceo.jharkhand.gov.in/ पर जाकर करा सकते है पंजीकरण

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को 50,000 रूपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को 30000 रुपए तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को 20000 रूपए के नगद पुरस्कार से जाएगा नवाजा।

प्रत्येक जिला टॉपर के लिए 10,000 रूपए के नगद पुरस्कार से जाएगा नवाजा

मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, झारखंड द्वारा राज्यवासियों के लिए चुनाव क्विज 2024 का आयोजन किया जा रहा है। झारखंड राज्य के वैद्य मतदाता पहचान पत्र वाले कोई भी व्यक्ति क्विज प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड के वेबसाइट https://ceo.jharkhand.gov.in/ पर जाकर 26 सितंबर 2024 तक पंजीकरण कराया जा सकता है। ऑनलाइन माध्यम से अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में क्विज़ प्रतियोगिता 29 सितंबर, 2024 को प्रातः 9:00 से 9:30 बजे के मध्य आयोजित होगी। प्रतिभागी अपने ईमेल को अपने यूजर नेम के रूप में उपयोग करेंगे, और पंजीकरण के बाद एक पासवर्ड प्रदान किया जाएगा जो कि ईमेल के माध्यम से भी भेजा जाएगा। परीक्षा के लिए लॉगिन पेज समय अनुसार क्विज़ तिथि पर सक्रिय हो जाएगा।
क्विज की अवधि 60 मिनट है, और प्राप्तांक पूरा होने पर तुरंत प्रदर्शित किए जाएंगे। प्रतिभागी अपने यूजर नेम और पासवर्ड से 7 अक्टूबर 2024 के पश्चात अपने प्रश्नों के प्राप्तांक अनुसार देख सकते हैं। इसके अतिरिक्त, वे अपनी भागीदारी का प्रमाण पत्र डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं। दिनांक 30 सितंबर 2024 को शीर्ष 24 जिला टॉपर्स की घोषणा की जाएगी जिसके उपरांत 5 अक्टूबर 2024 को जिला टॉपर्स के लिए ऑफलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को ₹50000, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को ₹30000 तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को ₹20000 के नगद पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!