Search

November 11, 2026 9:08 pm

अनियंत्रित होकर बाइक दुर्घटनाग्रस्त, युवक गंभीर रूप से घायल

पाकुड़िया। पाकुड़िया-महेशपुर मुख्य मार्ग पर कंगला के समीप बुधवार को एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार रमेश मरांडी (35), पिता देवीधान मरांडी, निवासी पिंडरगड़िया (थाना गोपीकांदर) गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने पाकुड़िया थाना को सूचना दी। सूचना पर एएसआई सुरेश गोप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सक डॉ. मंजर आलम एवं डॉ. वसीम रजा ने प्राथमिक उपचार किया। जांच में घायल के पेट में किसी नुकीली धातु से गंभीर चोट लगने की बात सामने आई। स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!