अब्दुल अंसारी
Also Read: ब्रिटिश दौर से चली आ रही 137 साल पुरानी विरासत, इस बार 13 लाख के बजट में सजेगा भव्य पंडाल
पाकुड़िया युथ क्लब पाकुड़िया के सदस्यों ने सोमवार को डाकबंगला परिसर में बाहा पर्व सह मिलन समारोह को मनाने को लेकर विशेष बैठक की।बैठक की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष गिलबर्ट हंसदा ने किया । गिलबर्ट हांसदा ने बताया कि इस वर्ष बाहा पर्व सह मिलन समारोह यूथ क्लब पाकुड़िया द्वारा धुम धाम से मनाया जाएगा । यह सभ्यता एवं संस्कृति का प्रतीक है । आदिवासी समाज द्वारा मनाया जाने वाला एक ऐसा अतिविशिष्ट त्योहार है जिसे हम सभी एक जुट होकर मनाते हैं । क्लब की ओर से गण्यमान्य अतिथियों को आमंत्रित किया जाएगा । मौके पर क्लब के महासचिव अनूप फ्रांसिस हांसदा , शिवचरण मुर्मू, दाऊद हेंब्रम , प्रेम प्रकाश किस्कू , इलियास किस्कू , विकास सोरेन आदि अन्य सदस्य मौजूद थे ।





