Search

April 26, 2026 2:39 am

झामुमो प्रत्यासी प्रो.स्टीफन मरांडी के पक्ष में युवा नेत्री उपासना मरांडी ने चलाया जनसंपर्क अभियान

जनसंपर्क में हजारों की संख्या में जुटी ग्रामीण

इकबाल हुसैन

महेशपुर। महेशपुर प्रखंड के मानिकपुर पंचायत के दो दर्जन गांव में मंगलवार को झामुमो की युवा नेत्री उपासना मरांडी उर्फ पिंकी के द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया।जनसंपर्क अभियान के दौरान मानिकपुर पंचायत के दो दर्जन गांव में केंद्रीय समिति सदस्य पिंकू शेख के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता सहित अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओं ने युवा नेत्री उपासना मरांडी के समक्ष झामुमो का दामन थामा । वही झामुमो की युवा नेत्री उपासना मरांडी ने सभी को पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया । इस मौके पर झामुमो को युवा नेत्री उपासना मरांडी ने अपने संबोधन में हेमंत सरकार द्वारा आदिवासियों के हित में कई जन कल्याणकारी योजना लागू किया एवं मईया सम्मान योजना लाकर हर गांव की बेटी और महिलाओं को सम्मान के साथ उन्हें आर्थिक रूप से आत्म निर्भर बनाने का भी काम किया है और अगले महीने से यह राशि 1000 से बढ़कर अब 2500 सौ रूपये महिलाओ को मिलेगी। निश्चित रूप से गांव की महिलाएं, बेटियों को आर्थिक रूप से मजबूत करने की दिशा में यह कारगर योजना साबित होगी। इसके साथ साथ अनेक प्रकार की सरकार की अहम कार्यों का जिक्र किया जिसमे गरीबों को अबुआ आवास,बिजली बिल माफी एवं 200 यूनिट फ्री, सर्वजन पेंशन, दो लाख तक ऋण माफी, सड़क ,बेहतर शिक्षा आदि तरह का योजना लाए इसके लिए फिर से हेमंत सोरेन जी को झारखंड के मुख्यमंत्री बना कर जनता की हित के ओर अधूरे योजनाओं को पूरा करने लिए फिर से मौका देने की अपील किया। साथ ही लोगो की हुजूम को देखते हुए सभी का आभार व्यक्त किया । उन्होंने इसके लिए 20 नवंबर को 3 नंबर पर तीर धनुष पर वोट देकर प्रो.स्टीफन मरांडी जी को जिताने की अपील किया ।इस मौके एनामुल हक ,फुल्टन शेख,जोशिम शेख, कलीमुद्दीन शेख ,गोलक सिंह ,अलामिन शेख , न्यूटन शेख रफी शेख ,हलीम शेख , ब्रेंटियस हेंब्रम ,मिलन सोरेन ,इसहाक हेंब्रम ,नसीर शेख ,सेतुल शेख ,टॉनिक शेख ,मिल्टन शेख ,मोसी शेख सोहिदुल शेख ,राजू शेख , सीटूल शेख ,रंजू शेख सहित सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे ।

img 20241112 wa0092205043403737920692
img 20241112 wa0090989240702384450978

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!