Search

October 15, 2026 9:29 pm

यूसुफ ने 4 वर्षीय बच्ची के लिए किया रक्तदान

राजकुमार भगत

पाकुड़.।सदर अस्पताल सोनाजोड़ी में इलाजरत इलामी निवासी तहसीना खातून जो कई दिनों से बुखार से पीड़ित है। शरीर में रक्त की कमी के कारण बच्ची को काफी दिक्कत हो रही थी और डॉक्टर ने ए पॉजिटिव रक्त समूह चढ़ाने के लिया कहा। मरीज के परिजन ने खून के लिए इलामी के सक्रिय सदस्य अमीन से संपर्क किया फिर अमीन ने रक्त की आवश्यकता के लिए समूह के सचिव नाफिसुल से संपर्क किया तभी परिजनों का परेशानी को देखते हुए नाफिसुल ने अंजना के यूसुफ शेख से संपर्क किया जिसमे यूसुफ ने रक्तदान करने को तैयार हो गए और रक्त अधिकोष पहुंचकर रक्तदान किया,तभी मरीज का इलाज शुरू हो सका। खून मिलने के बाद मरीज के परिजनों ने लाइफ सेवियर्स समूह का शुक्रिया अदा किया। रक्तदाता यूसुफ ने कहा बहुत ही अच्छा लगता है जब किसी जरूरत मंद लोगो को अपना खून देकर मदद कर पाते है। मौके पर समूह के अध्यक्ष अबेदुल शेख,सचिव नाफिसुल आलम,उपाध्यक्ष असफाक आलम,सक्रिय सदस्य बच्चू रजक , नूर इस्लाम तथा रक्त अधिकोष के कर्मचारी नवीन कुमार और पीयूष दास जी मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!