Search

October 24, 2026 10:51 am

जेरात शेख ने रक्तदान कर बचाई महिला की जान।

राजकुमार भगत

पाकुड़। शुक्रवार को पाकुड़ सदर अस्पताल में गर्भवती महिला को डॉक्टर ने ऑपरेशन के दौरान एक यूनिट ब्लड B+ पॉजिटिव की कमी बताई । मरीज के परिजन खून के लिए कई लोगो से मदद की गुहार लगाई पर किसी ने उनका सहयोग नहीं किया । परिजन ने लाइफ सेवियर्स समूह के सक्रिय सदस्य रमजान शेख से संपर्क किया। रमजान ने उनकी परेशानी को समझा और फौरन समूह के सदस्य रहसपुर निवासी जेरात शेख से संपर्क किया। शेख़ ने पाकुड़ रक्त अधिकोष जाकर एक यूनिट ब्लड बी पॉजिटिव डोनेट कर के इंसानियत का परिचय दिया। उन्होंने जिला वासियों से अपील किया की रक्तदान करने से कभी पीछे ना हटे। इससे आप के शरीर को कोई नुकसान नहीं होगा। ये एक पुण्य का काम है। तो आपलोग भी रक्तदान करे और पुण्य के भागी बने।
मौके पर समूह के सक्रिय सदस्य रमजान शेख ,समीम अख्तर ,और रक्त अधिकोष के कर्मचारी नवीन जी मौजूद रहे ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!