Search

June 11, 2026 7:22 pm

नर्सिंग कोर्स कर बच्चे जीविका चला सकते हैं – डॉक्टर विवेक शर्मा


विश्वास सोशल वेलफेयर सोसायटी मे विदाई समारोह व क्रिसमस सेलिब्रेशन का आयोजन

सुनील चिंचोलकर बिलासपुर छत्तीसगढ़

बिलासपुर। विश्वास सोशल वेलफेयर सोसाइटी जरहाभाठा में समारोहपूर्वक विदाई समारोह व क्रिसमस सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिम्स के डॉक्टर विवेक शर्मा ने कहा नर्सिंग का कोर्स कर बच्चे अपनी आजीविका चला सकते हैं। ओमनगर की पार्षद सीमा ध्रतेश ने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए नर्सिंग अच्छा माध्यम हैं। इसकी बदौलत वे जनसेवा कर सकते हैं। संस्था की सचिव संध्या चंद्रसेन ने बताया कि विश्वास सोशल वेलफेयर सोसाइटी विगत 4 सालों से चल रही एक पंजीकृत संस्था है जो की उपासना एजुकेशन ट्रस्ट की ट्रेनिंग पार्टनर है।जिसमे (जनरल ड्यूटी असिस्टेंट) और (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) (मेडिकल लैब टेक्नीशियन) आदि कोर्स कराया जाता है। उन्ही में से एक बैच का कल संस्था में विदाई समारोह रखा गया था। कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष मिंटू अरोरा, सचिव संध्या चंद्रसेन , मनीषा सैमुअल, स्नेह, आंचल,साधना,विकास, मुस्कान,नितेश एवं छात्रगण उपस्थित रहे।

img 20221225 wa01233580010135759208684
img 20221225 wa01262631101437894632123
img 20221225 wa01257497948408195458978
img 20221225 wa01241401728889375297233

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!