Search

June 24, 2026 11:12 am

लेटेस्ट न्यूज़

न्यू स्पोर्ट्स क्लब लोगांव के और से 3 दिवसीय भैसा लड़ाई प्रतियोगता का हुआ आयोजन

अब्दुल अंसारी

महेशपुर प्रखंड अंतर्गत बाबुदाहा पंचायत में शुक्रवार को न्यू स्पोर्ट्स क्लब लोगांव के और से 3 दिवसीय भैसा लड़ाई प्रतियोगता का अयोजन किया गया । प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां एवं जिप सदस्य समसुन मुर्मू समेत मांझी परगना संघ के अध्यक्ष कमलकांत मुर्मू सहित कई लोग शामिल हुए। भैसा लड़ाई प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबले में प्रकाश हंसदा वनम प्रकाश मुर्मू के भैसा के बीच हुआ जिसमे प्रकाश मुर्मू ने प्रकाश हंसदा का भैसा को पराजित किया । वही झामुमो प्रखंड अध्यक्ष एवं जिप सदस्य समसुन मुर्मू ने अपने हाथो से विजेता प्रकाश मुर्मू को 20 हजार रुपए नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया दूसरी ओर उप विजेता पप्रकाश हंसदा को 8 हजार रुपए नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर जिप सदस्य समसुन मुर्मू ने सभी खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए बताया की खेल में जीत और हार होती रहती है । राज्य की मुखिया हेमंत सोरेन के द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दिया साथ ही लोगो को जागरूक किया ।

मौके पर खेल कमिटी के अध्यक्ष सालपतान मुर्मू, शिवजातन मुर्मू,सुजीत हंसदा,जोगन मरांडी, महेश्वर हेंब्रम,राजेंद्र मुर्मू समेत सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता एवं दर्जनों खेल प्रेमी मौजूद थे ।

IMG 20221224 WA0085 1
IMG 20221224 WA0084
IMG 20221224 WA0083

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!