Search

June 15, 2026 4:12 pm

बाल विवाह व बाल श्रम की घटना को रोकने के के लिए सभी को जागरूक करने की जरूरत है

मृत्युंजय कुमार

पाकुड़िया प्रखंड के चुनपाड़ा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में लोक कल्याण सेवा केंद्र देवी नगर एवं माय चॉइस फाउंडेशन की ओर से सुरक्षित गांव कार्यक्रम का आयोजन उत्क्रमित मध्य विद्यालय चुनपाड़ा एवं ग्रामीणों के साथ किया गया है।कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राएं समेत ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान एवं प्रधानाचार्य के संयुक्त रूप से किया गया । संस्था के सेंटर हेड राजीव रंजन के द्वारा बताया गया कि कैसे हमारा गांव सुरक्षित हो सकता है जैसे कि बाल तस्करी को लेकर हमारी गांव की बच्चियों को पैसे की लालच व काम का प्रलोभन देकर ले जाते हैं और उनके साथ बाल व्यापार कर बाल श्रम व बाल शोषण कराते हैं । सर्वप्रथम सेव विलेज कार्यक्रम के पूर्व संस्था के माध्यम से भ्रमण कर विभिन्न स्टेकहोल्डर जैसे नोडल टीचर-विद्यालय शिक्षक ,आंगनवाड़ी सेविका , ग्राम मित्र-स्वास्थ्य सहिया,ग्राम रक्षक -ग्राम प्रधान से मिलकर कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हैं उसके बाद सुरक्षित गांव कार्यक्रम किया जाता है ।बाल तस्करी , बाल विवाह व बाल श्रम की घटना को रोकने के के लिए सभी को जागरूक होने की जरूरत है ताकि लड़कियों की जिंदगी सुरक्षित हो सके कार्यक्रम के दौरान रेड अलर्ट माइचॉइस फाउंडेशन के द्वारा प्रकाशित कॉमिक बुक कॉमिक को भी पढ़कर किशोर -किशोरियों ने सुरक्षित एवं सुरक्षा रखने के शपथ लिए एवं यह भी बताया गया कि एक अच्छे पिता एवं 70 को जागरूक मा व संरक्षित लड़की जिम्मेदारी को भी बताया गया।विद्यालय एवं ग्रामीणों के साथ सुरक्षित गांव कार्यक्रम के दौरान उपस्थित माइचॉइस फाउंडेशन के राज्य समन्वयक सुशीला मैडम के द्वारा बताया गया कि हम सभी मिलकर कैसे गांव को सुरक्षित रख सकते हैं।संस्था के टीम सदस्य एरिका जी द्वारा बताया गया कि इससे बचने के लिए ऑपरेशन रेड एलर्ट के टोल फ्री नंबर 1800 419 8588 पर मिस कॉल जरूर करें ताकि आपको मदद व जानकारी मिले एवं चाइल्ड लाइन के टोल फ्री नंबर 1098 पुलिस हेल्पलाइन नंबर 100 आपातकालीन सेवा 112 के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया।

IMG 20221220 WA0068 1
IMG 20221220 WA0067

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!