Search

April 25, 2026 5:26 am

अग्निकांड की घटना में एक घर जलकर राख,नकदी सहित हजारों का नुकसान

फोटो।अग्निकांड के घटना में पीड़ित परिवार
संवाददाता, जयराम मंडल


संवाददाता, जयराम मंडल

उधवा। राधानगर थाना क्षेत्र के उत्तर पलाशगाछी पंचायत अंतर्गत रोफाटोला चुवाड़ में बीते शुक्रवार की देर शाम अचानक आग लगने से एक घर जलकर राख हो गया। आगलगी की घटना में घर में रखें नगदी समेत सारा सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार रोफाटोला चुवाड़ निवासी मोईमुर शेख देर शाम को अपने घर के भीतर टेबल पर दीयां जलाकर रख दिया था। वह किसी काम से घर से बाहर की तरफ आया। इतने में दीयां से आग की चिंगारी बांसे बल्ले से बने घर पर जा गिरी। देखते ही देखते आग विकराल रूप धारण कर लिया और घर धू-धूकर जलने लगा। आगलगी की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों में अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्नि पीड़ित परिवार ने बताया कि आगलगी की घटना में एक घर, फसल,बिस्तर,समान तथा नगद पचास हजार रूपया जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!