Search

June 19, 2026 8:13 am

अमड़ापाड़ा में ब्याहुत कलवार समाज के कुल देवता भगवान बलभद्र की पूजा हुई संपन्न

अमर भगत

स्थानीय ब्याहुत कलवार समाज अमड़ापाड़ा में कुलदेवता भगवान बलभद्र की पूजा दुर्गा मंदिर प्रांगण में बिनोद भगत व डोली देवी के द्वारा पूरे विधिविधान के साथ पूजन संपन्न की गई जिसमें अमड़ापाड़ा समाज के महिला पुरुष बच्चे बच्चियों सहित पूरे परिवार के लोग शामिल हुए। वही पूजन आरती के पश्चात उपस्थित सभी सज्जन बूढ़े बुजुर्ग ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद सभी लोगो ने सहभोज में बने तरह तरह व्यंजक खाया और कुल देवता भगवान बलभद्र से नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया और अपने गांव एवं परिवार को आदि बाधाओं से रक्षा करने एवं सकुशल के लिए आशीर्वाद मांगा।
मौके पर ब्याहुत कलवार समाज के अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भगत,मंटू भगत संजय भगत, कन्हाई भगत, विजय भगत, विनोद भगत सहित सैकड़ों ब्याहुत समाज के लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!