पृथ्वी नगर पंचायत के वर्तमान वार्ड सदस्य अलीम ने कई बार रक्तदान कर चुके है।
तोफिक राज
पाकुड़। इंसानियत फाउंडेशन के सदस्य अब्दुल अलीम जो पृथ्वी नगर पंचायत के चांचकी गांव के निवासी ने मनिरामपुर पंचायत के रहने वाले 35 वर्षीय नजीरा बीबी को शनिवार को पुराना अस्पताल स्थित रक्तधिकोष में पहुंच कर रक्तदान कर बचाई जान। इंसानियत फाउंडेशन के अध्यक्ष ने बताया नजीरा बीबी जिनकी अचानक तबियत खराब होने करण,अस्पताल में चिकत्सालय में इलाज कराने के लिए भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने रक्त चढ़ाने का सलाह दिया जिस पर उक्त मरीज ने संस्था के अध्यक्ष बनीज से संपर्क किया ,संस्था ने रक्त की महत्व को समझते हुए, संस्था के सदस्य अलीम से संपर्क किया, अब्दुल अलीम ने बिना समय बिताई रक्तधिकोष में आकर अपना रक्तदान किया। अब्दुल अलीम का यह पहला रक्तदान नही है बल्कि इसके पूर्व में भी कर बार रकदान कर चुका है,रक्तदाता अब्दुल अलीम ने कहा कि रक्तदान करके देखिए अच्छा लगता है, इससे किसी का जान बचाने का सौभाग्य प्राप्त होता है, रक्तदान बढ़कर और करना चाहिए। मौके पर रियाजुल शेख,सदीउर रहमान, सफीकुल शेख, यादि उपस्थित थे।





