Search

May 16, 2026 6:27 pm

अस्ताचलगामी सूर्य को चैती छठ व्रतियों ने दिया पहला अर्घ्य



*उदयीमान भास्कर के अ‌र्घ्य के साथ चैती छठ आज सम्पन्न*

पाकुड़ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व चैती छठ में सोमवार भगवान सूर्य को पहला अ‌र्घ्य समर्पित किया गया । शहर के शिव शीतला मंदिर के छठ पोखर में छठव्रती पानी में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अ‌र्घ्य समर्पित किया ।चैती छठ के पहले दिन व्रतियों ने नहाय-खाय के संकल्प के साथ स्नान करने के बाद अरवा भोजन ग्रहण कर इस व्रत को शुरू किया। महापर्व के दूसरे दिन श्रद्धालु पूरे दिन बिना जलग्रहण किये उपवास रखने के बाद सूर्यास्त होने पर पूजा किया और उसके बाद एक बार ही दूध और गुड़ से बनी खीर का प्रसाद ग्रहण किया। अब उनका करीब 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया । इस महापर्व के तीसरे दिन यानी की सोमवार व्रतधारी अस्ताचलगामी सूर्य को नदी और तालाब में खड़े होकर प्रथम अ‌र्घ्य अर्पित किया। वहीं मंगलवार को उदयीमान भास्कर को दूसरा अ‌र्घ्य देने के बाद पर्व का समापन होगा

IMG 20230327 WA0032
IMG 20230327 WA0030
IMG 20230327 WA0031

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!