Search

May 10, 2026 2:24 am

अस्पतालों में फल वितरित कर मनाया राहुल गाँधी का जन्मदिन:मनोबर आलम

राजकुमार भगत

हिरणपुर (पाकुड़)// कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी का 53वां जन्मदिन सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया। कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मनोबर आलम के नेतृत्व में हिरणपुर अस्पताल के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किया। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के लंबी उम्र एवं दीर्घायु की कामना की।साथ ही आज से 1 सप्ताह तक हिरणपुर के कांग्रेसी सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगी और जिसे जो सेवा की जरूरत पड़ेगी हमलोग मदद करेंगे
कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मनोबर आलम ने कहा कि आज का दिन हम सभी कांग्रेसजनों के लिए बड़े ही सौभाग्य का दिन है, क्योंकि हम लोग पार्टी के ऐसे नेतृत्व के साथ काम कर रहे हैं जो हमेशा पार्टी कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान तथा देश की गरीब जनता की लड़ाई दो गुना उत्साह से लड़ने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि राहुल और सोनिया जैसा इतना मजबूत नेतृत्व है और कांग्रेस पार्टी का यह इतिहास रहा है कि जब-जब भी पार्टी का बुरा दिन आया तब-तब पार्टी ने दो गुना उत्साह से वापसी की है। आज हम राहुल और सोनिया गांधी के नेतृत्व में काम करने का संकल्प लेते हैं। उन्होंने कहा कि आज हम लोगों को राहुल और सोनिया में विश्वास रखते हुए संकल्प लेकर पूरी क्षमता से काम करने की जरूरत है।कार्यक्रम में जिला सचिव राष्का हेम्ब्रम जी सुकुमार सेन अमृत ठाकुर मोजामिल अंसारी वसीम अंसारी सुनील हेम्ब्रम प्रखण्ड चिकित्सा प्रभारी डॉ सुनील कुमार जी डॉ महरूफ़ जी साथ मे थे

IMG 20230619 WA0021 1
IMG 20230619 WA0019
IMG 20230619 WA0020

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!