Search

June 19, 2026 9:51 am

आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)भारत सरकार द्वारा आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत चयनित प्रखंड लिट्टीपाड़ा में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम संचालन को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को बैठक की गई। बैठक में प्रखंड में सामाजिक विकास,बुनियादी ढाँचा, कृषि और संबद्ध योजना,शिक्षा और स्वास्थ्य,पोषण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को सामाजिक विकास,बुनियादी ढाँचा, कृषि और संबद्ध योजना,शिक्षा और स्वास्थ्य,पोषण को लेकर चिंतन शिविर आयोजन एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम हेतु प्रखण्ड स्तरीय योजना तैयार करने पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी के०सी०दास०,प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ,पूर्वी एवं पश्चिमी विद्यानंद मुर्मू एवं प्रकाश मंडल, प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा मानिक दास समेत अन्य उपस्थित थें।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!