Search

June 19, 2026 5:34 pm

आसचे बोछोर अबार होबे’ जयघोष नारे के बीच सिंदूर खेला के साथ विजय दशमी का त्योहार संपन्न हुआ।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया प्रखंड भर के विभिन्न गांव में हिंदु धर्म का सबसे बड़ा त्योहार दुर्गा पूजा को दशमी एवं बुधवार एकादशी को मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन के साथ ‘आसचे बोछोर अबार होबे’ जयघोष के बीच संपन्न हुआ।विजयादशमी के मौके पर दुर्गा मंदिर पाकुड़िया एवं एकादशी मोंगला बांध में भव्य सिंदूर खेला का आयोजन हुआ ,इसके बाद मां दुर्गा की प्रतिमा को जुलूस के साथ मोंगला बांध पंचायत परिसर स्थित दुर्गा देवी पर मां दुर्गा की प्रतिमा पहुंचाया गया जहां भव्यमेला का आयोजन हुआ । जुलूस में हजारों की संख्या में महिलाएं नृत्य करते हुआ मां को भावभीनी विदाई दी । मेला के पश्चात देर शाम समाचार प्रेशन तक मां दुर्गा सहित अन्य प्रतिमाओ को मेला स्थल से विसर्जन जुलूस निकाली गयी, जुलूस में सैकड़ों लोगों ने डीजे गानों की धुन पर नाचते गाते हुए पूरे मोंगला बांध ग्राम का भ्रमण कर रहें थे जानकारी के अनुसार प्रतिवर्ष स्थानीय नथुआ मोड़ स्थित पाल पोखरा में पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ मां दुर्गा , लक्ष्मी, सरस्वति, गणेश और कार्तिक को जयघोष के साथ पोखर में विसर्जन किया जाता है। समाचार परेशन तक विसर्जन नहीं हुई थी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!