Search

May 18, 2026 4:03 am

इंसानियत फाउंडेशन के तीन युवाओं ने किया रक्तदान

इंसानियत फाउंडेशन ने हमेशा दिन रात जरूरतमंद लोगों को रक्त की उपलब्धता करा कर पेश की है इंसानियत।

तोफिक राज

पाकुड़। इंसानियत फाउंडेशन के सदस्यों लगातार असहाय जरूरतमंदो क़ो अपना खून दान करते आ रहे है और समाज मे एक अलग पहचान बनाया है जिनका सिर्फ और सिर्फ मदद करना होता है | पाकुड़ मे ही बल्की पश्चिम बंगाल, बिहार, मे भी रक्त की कमी क़ो इंसानियत फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा पुरा किया जाता है | सदर अस्पताल सोनाजोड़ी पाकुड़ मे भर्ती साहबाजपुर के अर्जिना बीबी की हीमोग्लोबिन कम उसे ओप्पोलो मेडिकल के स्टॉफ मोईन हुसैन ने ए पॉजिटिव और चांचकी के आंसूर बीबी ह्रदय पीड़ित पेसेंट क़ो किस्मत कदमसर के आस्था पेथोलॉजी पाकुड़ के ऑनर मो फेकारुल शेख एबी +पॉजिटिव एवं नवादा के थैलीसीमिया पीड़ित बच्चे क़ो अफीफा क़ो सीतेशनगर के सोहिदुल्लाह ने बी पॉजिटिव 7वीं बार रक्तदान किया | इंसानियत फाउंडेशन के समूह संचालक सद्दाम हुसैन और उप सचिव आसादुल का कहना है की हमलोगो का जागरूकता प्रोग्राम असर धीरे धीरे दिख रहा है | मौक़े पर अध्यक्ष बानिज शेख, कोषाध्यक्ष फरजन शेख, रोसीद, उस्मान शेख शेख, कर्मचारी नवीन कुमार, पियूष मौजूद रहा है |

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!