राजकुमार भगत
पाकुड। शुक्रवार को उपायुक्त श्री वरूण रंजन ने माननीय उच्च न्यायालय में लंबित मामलों की समीक्षा की, एवं प्रति शपथ पत्र दायर करने में तेजी लाने का निर्देश दिया। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में बताया गया कि न्यायालय में दायर लंबित रिट याचिका की प्रति प्राप्त कर जवाब तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। बैठक में महत्वपूर्ण पत्रों की समीक्षा की गई तथा जो मामले लंबित पाए गए उनको जल्द से जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय द्वारा जो निर्देश दिए जाते हैं उनके निष्पादन में त्वरित रूप से अनुपालन करें। बैठक में अपर समाहर्ता श्रीमती मंजू रानी स्वांसी, अनुमंडल पदाधिकारी श्री हरिवंश पंडित, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री विकास कुमार त्रिवेदी, कार्यपालक दंडाधिकारी श्री आशुतोष, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री विजन उरांव, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री महेश राम, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अंजु देवी, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री मुकुल राज, पाकुड़ अंचलाधिकारी श्री आलोक वरण केसरी, महेशपुर अंचलाधिकारी श्री रितेश जयसवाल, पाकुड़िया बीडीओ श्री मनोज कुमार, हिरणपुर अंचलाधिकारी श्री मनोज कुमार, पाकुड़िया अंचलाधिकारी श्री किरण डांग समेत अन्य उपस्थित थे।







