राजकुमार भगत
पाकुड। शुक्रवार को उपायुक्त वरूण रंजन ने माननीय उच्च न्यायालय में लंबित मामलों की समीक्षा की,
एवं प्रति शपथ पत्र दायर करने में तेजी लाने का निर्देश दिया। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में बताया गया कि न्यायालय में दायर लंबित रिट याचिका की प्रति प्राप्त कर जवाब तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में महत्वपूर्ण पत्रों की समीक्षा की गई तथा जो मामले लंबित पाए गए उनको जल्द से जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय द्वारा जो निर्देश दिए जाते हैं उनके निष्पादन में त्वरित रूप से अनुपालन करें। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, कार्यपालक, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री संजय कुमार दास, कार्यपालक दंडाधिकारी श्री आशुतोष, जिला खनन पदाधिकारी श्री प्रदीप कुमार साह, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अंजु कुमारी, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री मुकुल राज, पाकुड़ अंचलाधिकारी श्री आलोक वरण केसरी, जिला पशुपालन पदाधिकारी श्री कमलेश कुमार भारती समेत अन्य उपस्थित थे।





