Search

June 19, 2026 8:14 am

उपायुक्त ने स्तनपान कक्ष का किया उद्घाटन

सतनाम सिंह

पाकुड़ । समाहरणालय स्थित एक कक्ष को स्तनपान कक्ष बनाया गया है। जिसका उद्घाटन उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि सरकारी कार्यालय में महिलाओं को अपने शिशु को स्तनपान कराने हेतु विशेष व्यवस्था कर दी गई है। उन्होंने कहा कि 06 माह तक के शिशु के लिए सिर्फ और सिर्फ मां का दूध ही सर्वोत्तम आहार है। जबकि सातवें माह से बच्चे को अतिरिक्त आहार दी जाती है, तो अतिरिक्त आहार के साथ-साथ स्तनपान भी कराया जाना आवश्यक है, ताकि बच्चों का मानसिक, बौद्धिक एवं शारीरिक विकास सही तरीके से हो सके। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सभी प्रखंड कार्यालय में इस तरह की सुविधा बहाल की जाएगी। ताकि कामकाजी महिलाएं काम के अतिरिक्त अपने बच्चों के प्रति दायित्वों का अच्छे से निर्वाह कर सकें।मौके पर उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अंजु कुमारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, पाकुड़ सीडीपीओ सविता कुमारी, एसएमपीओ पवन कुमार सहित महिला पर्यवेक्षिकाएं समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!