Search

June 19, 2026 5:34 pm

उप विकास आयुक्त ने पंचायत दिवस पर दर्जनों योजना का किया निरीक्षण

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा/पंचायत दिवस पर गुरुवार को उपविकास आयुक्त शाहिद अख्तर ने प्रखण्ड क्षेत्र के कई गावो में दर्जनों योजना का निरीक्षण किया।उन्होंने ने कहा प्रधानमंत्री आवास निर्माण की राशि लेकर निर्माण कार्य पूर्ण नही करेगा, वैसे लाभुको पर सर्टिफिकेट किया जाएगा। अन्यथा आवास का निर्माण कार्य एक सप्ताह के अंदर शुरू करे। जिन लोगो ने राशि लेकर आवास का निर्माण कार्य अधूरा रखा है, वे एक सप्ताह में कार्य पूर्ण करे। पंचायत सचिव व प्रधानमंत्री आवास के प्रखण्ड समन्वयक को उन्होंने शक्त निर्देश देते हुए कहा कि हरहाल में आवास का निर्माण कार्य पूर्ण करवाये।इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दास्त नही किया जाएगा।डीडीसी लिट्टीपाड़ा के एक लाभुक मरांगमय किस्कू का आवास निर्माण कार्य देखने पहुचे , जहा केवल नीव खुदाई कर लाभुक ने सामग्री बालू व ईट गिरा कर रखा था। जबकि उसे 40 हजार रुपये अग्रिम मिला चुका है। उन्होंने लाभुक के साथ पंचायत सचिव को फटकार लगाते हुए एक सप्ताह में कार्य प्रारंभ कर पूर्ण कराने का हिदायत दिया। वही उन्होंने धून्धापहाड़ी में प्रमिला हेम्ब्रम का आम बागवानी का निरीक्षण किया और पौधा रोपण भी किया। उन्होंने लाभुक को आम बागवानी को अपने बच्चे की भांति जोगने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा यह पेड़ आगे चलकर आपको अच्छी आमदनी देगा। इसके अलावे लिट्टीपाड़ा के अमिता टुडु व धुंधापहाड़ी में शर्मिला टुडु का दीदीबाड़ी योजना का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा अगले 20 से 25 अगस्त तक सेकेंड स्टेज का पौधा रोपण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके लिए बीडीओ संजय कुमार, बीपीओ, कनीय अभियंता व सहायक अभियंता को आवश्यक निर्देश दिया। मौके पर बीडीओ संजय कुमार, बीपीओ मानिक चंद्र दास ,साहयक अभियंता साइमन हेम्ब्रम, अभियंता प्रदीप टुडू ,पंचायत सचिव अमित महतो, रोजगार सेवक प्रकाश साहा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!