सतनाम सिंह
पाकुडिया प्रखंड में रविवार को एक घंटा जमकर बारिश हुई । आसमान पर बादल छाया रहा एवं मेघ गर्जन के साथ रिमझिम बारिश जारी रहा । जारी बरसात से लोगों को गर्मी से तो राहत मिली है पर पाकुड़िया प्रखंड में एक घंटे की हुई बारिश से किसानों के चेहरे में थोड़ी खुशी देखने को मिली है । बारिश के कारण नालियों का गंदा पानी सड़क पर बहने लगा । वहीं प्रखंड मुख्यालय तक जानेवाली बायपास सड़क पर जलजमाव के कारण लोगों को कुछ घंटों के लिए आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । सड़क पर नदियों की तरह पानी बहने लगा । दो घंटे से बिजली भी बाधित रहा । इधर समाचार प्रेषण तक बिजली नहीं आई थी ।





