राजकुमार भगत
नए चेहरों को किया गया शामिल
पाकुड़। गुरुवार को सूचना भवन में जिला कबड्डी संघ की वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पुरानी जिला कबड्डी संघ को भंग करते हुए नई कमिटि की गठन किया गया है। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड कबड्डी एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सह पर्यवेक्षक हैदर हुसैन एवं साहेबगंज कबड्डी संघ के सचिव सह पर्यवेक्षक मनोज कुमार एवं चुनाव अधिकारी अजय कुमार यादव मौजूद थे। नई कमिटि में महासंरक्षक अम्लान कुसुम सिन्हा, संरक्षक लुत्फ़ल हक एवं अजहर इस्लाम, अध्यक्ष जवाहर कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सेवा ब्रिट दत्ता, विक्रम कुमार शर्मा, महबूब आलम, सचिव अमरीना प्रवीण, संयुक्त सचिव संजय कुमार भगत, शर्मिष्ठा गुप्ता, प्राण प्रिय भट्टाचार्य, कोषाध्यक्ष विवेकानंद मंडल, मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार नागालिया एवं मकसूद आलम को जगह मिली। वहीं तकनीकी पदाधिकारी के रूप में शिवधन मुर्मू, स्नेहा पटेल, आलमगीर आलम, नितीश राउत, जय यादव, रिमी राउत, श्रीकांत घोष, कृष्ण रजक, कार्तिक कुमार मंडल, अनुराग गोस्वामी, प्रीति कुमारी, मरियम मुर्मू, रसीधन यादव को शामिल किया गया है जबकि कार्यकारिणी सदस्य के रूप में प्रवीण कुमार सिंह, निरंजन कुमार मिश्रा, प्रकाश कुमार सिंह, रामप्रसाद सिन्हा, दीपक कुमार साह, शर्मिला रजक, जयप्रकाश आजाद, प्रवीण कुमार, अजीत शर्मा, संदीप कुमार मंडल, तारक साह एवं अजय कुमार यादव शामिल किया गया है। पर्यवेक्षक हैदर हुसैन ने मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए बताया कि पाकुड़ जिला कबड्डी संघ की पूर्व कमिटि को भंग करते हुए वर्ष 2023-27 के लिए नई कमिटि के नामों की घोषणा कर दी गई है। नई कमिटि में नए चेहरे को भी शामिल किया गया है। इधर जवाहर कुमार सिंह को एक बार पुनः पाकुड़ जिला कबड्डी संघ का अध्यक्ष बनाए जाने पर आभार प्रकट किया है।










