Search

June 22, 2026 6:54 am

कांग्रेसियों ने मनाई इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि

पाकुड़: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि को शहादत दिवस और पुरुष सरदार पटेल के जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया।कांग्रेस कार्यकर्ता पाकुड़ स्थित पार्टी कार्यालय में जुटे और दोनों नेताओं के योगदान और बलिदान पर चर्चा की गई।जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने कहा कि इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान को आंखें नहीं दिखाई बल्कि उन्होंने पाकिस्तान के भूगोल को बदल डाला। इन्होंने ने पूरी दुनिया मे भारत के मान सम्मान को हमेशा ऊंचा किया। उनका नारा था बातें कम काम ज्यादा। पूरी दुनिया ने उनकी बहादुरी का लोहा माना है। उनकी दृढ़ संकल्प और मजबूत इच्छा शक्ति के चलते ही उन्हें आइरन लेडी के तौर पर याद किया जाता है। जिला कमेटी के सारे लोगों ने जिला कार्यालय पहुंचकर स्वर्गीय इंदिरा गांधी के चित्र पर सभी कांग्रेसजनों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया। इस मौके पर पाकुड़ कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार के अलावे जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, प्रखंड अध्यक्ष मांसारुल हक, समीरुल इस्लाम, गुलाम आहम्मद, पप्पू गंगवानी, नवीन कुमार सिंह के अलावा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

IMG 20231031 WA0008

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!