Search

May 17, 2026 3:00 am

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से मिले प्रदेश महासचिव उदय लखवानी

ली पार्टी को मजबूत करने का कई सूत्र

बजरंग पंडित पाकुड़।

साहिबगंज: रांची स्थित कांग्रेस भवन में झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व मे जिला, प्रखण्ड, मंडल, पंचायत एवं बूथ स्तर तक संगठन की पूर्णता विषयक हेतु बैठक आयोजित की गई थी।जिसमें साहिबगंज से झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह साहिबगंज जिला प्रभारी उदय लखमानी एवं साहिबगंज जिला कांग्रेस अध्यक्ष बरकत खान समेत साहिबगंज के एक प्रतिनिधिमंडल सम्मिलित हुए।बैठक में संगठन मजबूती हेतु प्रदेश अध्यक्ष ने प्रतिनिधिमंडल को आवश्यक मार्गदर्शन दिया। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि निस्वार्थ सेवा और मेहनत की बदौलत आज झारखंड कांग्रेस पूरे देश में अव्वल है।चाहे वो जनजागरण का मसला हो या गौरव यात्रा का । हमारे कार्यकर्ताओं ने बढ़िया काम किया है।उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन को बनाए रखने और उसे मजबूत करने में जिन तत्वों की जरूरत होती है, हमारे कार्यकर्ताओं ने बीते कई वर्षों से उसे बनाए रखा है।प्रदेश महासचिव उदय लखवानी ने बताया कि हमें लगातार हमारे शीर्ष नेताओं का आशीर्वाद और मार्गदर्शन मिलता रहा है।फिर भी जो कमियां रह गई हैं उन्हें दूर कर लिया जाएगा।

IMG 20230321 WA0001 1
IMG 20230321 WA0000

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!