Search

June 19, 2026 5:54 pm

कांग्रेस युवा नेता के घर हुई बड़ी चोरी, लाखों रुपए नगद और लाखों का सोना ले फरार चोर

सतनाम सिंह

पाकुड़: पाकुड़ के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जानकीनगर स्थित कांग्रेस के युवा नेता बेलाल शेख के बंद घर में अज्ञात चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने घर से बेस कीमती सोने के जेवरात सहित लाखों रूपया नकदी उड़ा लिया है।दोपहर को जब घर की मालकिन अपने घर पहुंची तो देखा कि सारा सामान इधर-उधर पड़ा था।अंदर देखा तो पता चला कि घर में रखा सभी तरह का कीमती सामान गायब है। जानकारी के अनुसार की शाम अचानक यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष बेलाल शेख का तबियत खराब हो गया था।परिजन आनन- फानन में उसे ईलाज के लिए पाकुड़ स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले गया।उसके बाद परिवार के लोग भी ताला लगाकर अस्पताल चले गए थे।अज्ञात चोरों ने उसी रात को ही चोरी की घटना को अंजाम दिया।मंगलवार की दोपहार को बेलाल शेख की पत्नी अस्पताल से घर लौटी तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है।रूम की तरफ गया तो देखा कि ताला टूटा हुआ है।आलमीरा में रखे 15 भर सोने का जेवरात गायब है। दूसरा अलमीरा में रखा आठ लाख रूपया भी गायब है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!