Search

June 19, 2026 9:51 am

कालाजार जागरूकता हेतु रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड के पाकुड़िया पंचायत अंतर्गत पत्थरडांगा गांव में चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर भरत भूषण भगत की उपस्थिति में कालाजार जागरूकता हेतु सोमवार रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया । मौके पर डॉ भरत भूषण भगत ने लोगों को कालाजार से बचाव का उपाय एवं आईआरएस छिड़काव संबंधित जानकारी दिया एवं लोगों को सहयोग हेतु मांग की,साथ ही प्रोजेक्टर के माध्यम से कालाजार बचाव एवं जागरूकता हेतु उपस्थित लोगों को फिल्म दिखा कर जागरूक किया गया। जिसमें मौके पर केटीएस संजय मुर्मू , एमपीडब्ल्यू प्रभात दास,मिसन सेख,नुर आलम सेख पंचायत की मुखिया अनिता सोरेन ,दर्जनों जेएसएलपीएस दीदी, सेविका, सहिया, ग्राम प्रधान, सखी दीदी के अलावे अन्य सैकड़ों ग्रामीणों उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!