तोफिक राज
मनिरामपुर के मुखिया ने माननीय ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम एवं कांग्रेस प्रदेश महासचिव को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।
मनीरामपुर पंचायत अंतर्गत आजाद स्टेडियम में मनीरामपुर क्रिकेट प्रीमियर लीग 2023 का फाइनल मैच इशहाकपुर क्रिकेट क्लब और जयकिष्टोपुर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया l फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मंत्री ग्रामीण विकास विभाग आलमगीर आलम एवं विशिष्ट अतिथि झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव उदय लखमानी उपस्थित हुए l मनीरामपुर पंचायत के मुखिया मोजीबुर रहमान एवं प्रतियोगिता आयोजन समिति के सदस्यों ने आमंत्रित अतिथियों को बुके देकर सम्मानित किया l फाइनल मैच में जयकिष्टोपुर क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया l पहले बल्लेबाजी करते हुए इशहाकपुर क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित निर्धारित 16 ओवरों में 8 विकेट खोकर 208 रन बनाएं l रोहित महतो ने सर्वाधिक 63 रनों की आकर्षक पारी खेली lलक्ष्य का पीछा करने उतरी जयकिष्टोपुर क्रिकेट क्लब की टीम 16 अोवरो मे 5 विकेट के नुकसान पर 193 रन ही बना सकी l इशहाकपुर क्रिकेट क्लब ने फाइनल मैच 15 रनों से जीत लिया l सर्वश्रेष्ठ पारी के लिए रोहित महतो को फाइनल का मैन ऑफ द मैच घोषित किया l साथ ही पुरे प्रतियोगिता में शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए रोहित महतो को मैन ऑफ द सीरीज भी घोषित किया गया l आमंत्रित अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया lमौकेपर सोनू आलम मोफिज अंसारी किसान पासवान राम बिलास महतो दिलीप हाजरा सफीकुल इस्लाम सईदूर सेख जौहर सेख अंसारुल सेख और हजारों लोग उपस्थित थे









