Search

May 12, 2026 11:08 pm

क्रेशर प्लांट में डकैती मामले में एक गिरफ्तार, अन्य 5 के गिरफ्तारी के लिए चल रही है छापेमारी

सतनाम सिंह

पाकुड़: पाकुड़ पुलिस ने क्रशर प्लांट में डकैतीकांड के एक अभियुक्त को वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है. उक्त बातें पाकुड़ एसपी एचपी जनार्दनन ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता के दौरान कही।दरअसल बिते रविवार रात्रि करीब दस बजे हिरणपुर थाना क्षेत्र के जियाजोरी के क्रेशर प्लांट में छह हथियारबंद अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया था। उसके तुरंत बाद ही जब इसकी सूचना एसडीपीओ अजीत कुमार विमल को मिली तो उन्होंने त्वरित जिला के सभी थाना के वाहन चेकिंग पॉइंट पर पुलिस बल को तैनात किया। उसी रात ताबड़तोड़ वाहन चेकिंग की जा रही थी। अचानक एक तेज रफ्तार बाइक सवार तेजी से आकर पुलिस जवानों को धक्का देते हुए भागा। उसके पीछे पीछे है और दो बाइक भाग निकल ही रहा था की पुलिस ने बाइक के पीछे बैठे अपराध कर्मी को खींचकर उतारा। उतारे गए अपराध कर्मी के द्वारा पुलिस पर आक्रमण भी किया गया। अपराध कर्मी और पुलिस के बीच झपटा झपटी भी हुआ। अपराध कर्मी के द्वारा पुलिस जवान के कनपटी पर देसीकट्टा ताना गया‌ कि पीछे से पुलिस पदाधिकारी ने देसी कट्टा समेत ‌अपराध कर्मी को दबोच लिया। उक्त अपराध कर्मी के पास से घटनास्थल पर ही एक देशी कट्टा एवं एक बड़ा चाकू एक झोला में भरा हुआ पांच हजार रुपया बरामद हुआ। अपराधी लिट़्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव का रहने वाला है। जिसका नाम बोलाई टूडू उर्फ भोला टूडू है। इस अपराध कर्मी के अपराधिक इतिहास कई है जिसमें उन्होंने अनेक डकैती ओ को अंजाम दिया था। एसपी हरदीप जनार्दनन ने बताया कि पाकुड़ पुलिस जवान की तत्परता से महज 2 घंटा के अंदर ही मामले का उद्भेदन करते हुए एक अपराधी को गिरफ्तार करने एवं डकैती ज्ञान का पता करने में उल्लेखनीय सफलता पाई है। इनके साथ और 5 अपराधी थे जो अभी फरार है बाकी के 5 अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी ने बताया कि लूट कांड के अपराधी को पकड़ने में सफलता पाने वाले तीन पुलिस पदाधिकारियों को पांच-पांच हजार रुपया पुरस्कार राशि दिया जाएगा

बाइट- एचपी जनार्दनन ,एसपी पाकुड़।

IMG 20230509 201804 1
IMG 20230509 WA0072
IMG 20230509 WA0073
IMG 20230509 WA0071

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!