तोफिक राज
पाकुड़ गोड्डा के पारा शिक्षक ने समाज को नशा मुक्त करने का उठाया बीड़ा है । इन दिनों गोड्डा निवासी लतीफ अंसारी फिलहाल रविवार पाकुड़ में देखे गए , वे पारा शिक्षक ही नहीं गोड्डा जिला के समाज सुधार मंच के सचिव भी है । उन्होंने समाज को नशा मुक्त करने का बीड़ा उठाया है । उनसे पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जब हमें सरकारी छुट्टी मिलती है तभी हम अपने प्रचार साइकिल से घूम घूम कर लोगों को नशा मुक्त को लेकर जनसंपर्क करते हैं । उन्होंने यह भी कहा साइकिल से ही वह राज्यपाल से मिलने रांची चले गए । जन जागरूकता अभियान नशा मुक्ति को लेकर गोड्डा जिला से साइकिल से ही निकले घर से कई जिलों का दौरा किया दुमका जिला होते हुए रामपुरहाट और आज रविवार को पाकुड़ पहुंचे है । इस कार्यक्रम का लक्ष्य था कि आज के युवा पीढ़ी नौजवानों में जो नशा का लत काफी तेजी से बढ़ रहा है। जिससे समाज में आए दिन बात विवाद एवं घटना हो रही है। उसी को रोकने को लेकर समाज में नशा मुक्त अभियान का शुरुआत किए ।





