Search

May 16, 2026 11:24 am

ग्रामीण विकास विभाग द्वारा सड़क व डीएमएफटी फंड योजना अंतर्गत कौशल विकास केंद्र का मंत्री ने किया शिलान्यास

पाकुड़ झारखंड राज्य के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने रविवार सदर प्रखंड के गोपीनाथपुर से हरिहरा 3.150 किलोमीटर जिसकी प्राक्कलन राशि 311.638 सड़क योजना का शिलान्यास किया । वहीं पृथ्वी नगर हाई स्कूल मोड़ से चांदपुर गंधाईपुर होते हुए नवादा शिशपोखर तक 4.470 किलोमीटर जिसकी प्राक्कलन राशि 376.749 सड़क योजना का शिलान्यास किया ।
देवतला से बोसटमडांगा पथ निर्माण 3.150 किलोमीटर जिसकी प्राक्कलन राशि 329. 230 शिलान्यास किया। वही डीएमएफटी योजना अंतर्गत झिकरहाट्टी पूर्वी, इसलामपुर पुल से बंगाल सीमा तक पी.सी.सी. पथ जिसकी पराक्रम राशि 464.8 777 लाख की सड़क योजना का शिलान्यास किया । सहित दो कौशल विकास केन्द्रों में चांचकी उर्फ रघुनंदनपुर ग्राम के जानकी नगर में 99.37 लाख से बनने वाले योजना का शिलान्यास किया । मंत्री ने लोगों की समस्या सुनी और निदान का आश्वासन दिया. ग्रामीण विकास मंत्री ने बताया कि महागठबंधन की सरकार राज्य के सभी खराब पड़े सड़कों को दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है. जिसमें गांव से प्रखंड एवं जिला मुख्यालय से जोड़ने का काम किया जा रहा है. मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार राज्य में आवागमन व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम तेजी से किया जा रहा है. इससे किसान, व्यवसायियों के कारोबार को गति मिलेगी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया. ग्रामीणों की समस्या को दूर करने का सरकार हर संभव प्रयास किया जा रहा है. स्थिति पहले से बेहतर हुई है. महागठबंधन की सरकार राज्य में तेजी से विकास कार्य कर रही है ।

IMG 20230402 WA0046
IMG 20230402 WA0045

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!