Search

May 12, 2026 8:54 am

ग्रीन कार्ड के लाभुकों को मिलेगा बंद पैकेट में अनाज

राजकुमार भगत

पाकुड़। जिले के 53569 ग्रीन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी है। प्रत्येक माह उन्हें निशुल्क अनाज 5 किलो के पैकेट में प्राप्त होगा। इससे लाभुकों को अब किसी प्रकार की क्षति की संभावना नहीं रहेगी।विभाग के निर्देशानुसार जनवरी 2023 से दिसंबर 2023 तक ग्रीन राशन कार्डधारियों को निशुल्क खाद्यान्न निर्देश जारी कर दिए गए हैं। तथा नवंबर 2022 एवं दिसंबर 2022 का खाद्यान्न लाभुक को निर्धारित दर से अपने संबद्ध विक्रेता से प्राप्त करना होगा।
डीलर लाभुको बीच चावल खुदरा नहीं बल्कि पैकेट में ही वितरण करेंगे। लाभुकों को हमेशा शिकायत रहती थी कि खुदरा वितरण के कारण उन्हें कम अनाज मिलता है। किंतु अब उसकी संभावना नहीं रहेगी। मालूम हो कि पाकुड़ प्रखंड में सबसे अधिक ग्रीनकार्डधारी 27075 है। वहीं महेशपुर में 12191, हिरणपुर में 4665, पाकुड़ नगर परिषद में 4481, पाकुड़िया में 2682 और लिट़्टीपाड़ा में 2062, अमड़ापाड़ा में 413 कार्डधारी हैं। खाद्य एवं उपभोक्ता मामले निदेशालय झारखंड के द्वारा आपूर्तिकर्ता को आपूर्ति स्थल पर चावल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। इसके तहत 50 किग्रा के बोरा में पांच-पांच किलो के दस पैकेट उपलब्ध कराने कराने का निर्देश है। वहीं गोदाम के प्रभारी को चावल प्राप्ति स्थल पर शत-प्रतिशत चावल तौल कर प्राप्त करने और इसकी सूचना जिला आपूर्ति कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा गया है। राज्य सरकार ने जनवरी 2021 से झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना लागू की थी।

नहीं होगी अब कोई गड़बड़ी : डीएसओ

जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री संजय कुमार दास ने बताया कि ग्रीन कार्डधारियों को चावल उपलब्ध कराने के लिए आवंटन जारी किया गया है। शीघ्र ही लाभुकों के बीच चावल वितरण किया जायेगा। पांच-पांच किलो के पैकेट में लाभुकों को अनाज देने की व्यवस्था की गई है। इससे अब गड़बड़ी की शिकायत दूर हो जाएगी। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि पाकुड़ जिले का निर्धारित लक्ष्य 91797 प्राप्त था, जिसके विरुद्ध 2021 से 17-05-2023 तक निर्गत राशन कार्डो की संख्या 31946 है। 2021 से 17 मार्च 2023 तक लाभान्वित लाभुकों की संख्या 94629 है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!