Search

May 6, 2026 7:28 am

घर का ग्रिल काटकर बुलेट बाइक की चोरी होने का मामला प्रकाश में आया था।

सतनाम सिंह

हिरणपुर-;/- थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गाँव मे एक घर से ग्रिल का कुंडी काटकर बुलेट बाइक की चोरी बीते 6जुलाई देर रात को होने मामला प्रकाश में आया था।जिसे पुलिस की सक्रियता से 24 घण्टे में बरामद करने में सफलता पा लिया है। वही बाइक मालिक को जिम्मा सौंपा दिया गया।बताते चलें कि गुरुवार देर रात सुंदरपुर निवासी श्याम भगत उर्फ पिंटू भगत के घर का ग्रिल का कुंडी काटकर बुलेट बाइक की चोरी हुई थी। इस घटना को लेकर थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि के नेतृत्व एसआई आनंद पंडित ने सक्रियता के साथ राजमहल पुलिस के सहयोग से शुक्रवार देर रात कई ठिकाने पर छापेमारी की।इस दौरान एक सुनसान स्थान पर चोरी हुई बाइक को ढका हुआ बरामद किया। वहीं पीड़ित ने थाना में मामला दर्ज नही कराकर बाइक को अपने जिम्मे में लिया। इस बावत थाना प्रभारी ने बताया कि चोरी हुई बुलेट बाइक को राजमहल से बरामद की गई है।जिसे पीड़ित को जिम्मा किया गया।उधर, बाइक चोर गिरोह का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!