Search

May 12, 2026 9:34 pm

घर के बगल झाड़ जंगल में अचानक आग लगने से मची अफरा तफरी

अब्दुल अंसारी

पाकुड़/ पाकुड़िया थाना छेत्र के पलिया दाहा बड़ा टोला में दोपहर के समय अचानक मुहल्ले के कुछ दूर में झाड़ जंगल में आग लग गई,पास में कुछ घर भी स्थित है जहां आग देख कर आस पास के घर वाले लोग घबरा गए,आज काफी गर्मी होने से सायद यह आग लगी हो, आग काफी तेज से झाड़ में फैलनी लगी और देखते देखते बेकाबू होने लगी, आस पास और मुहल्ले वासी लोग सभी ने तुरंत पानी का छिड़काव सुरु कर दिया,बाल्टी भर पानी दिए जाने लगा, काफी मसकत के बाद आग पर काबू पाया गया तब जाकर लोगों ने राहत भरी सांस ली,लेकिन तब तक जंगल झाड़ का एक बड़ा हिस्सा जल कर राख हो चुका था।हालांकि जान माल की कोई हानि नहीं हुई है यह एक राहत भरी खबर है।

IMG 20230510 WA0034 1
IMG 20230510 WA0035

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!