Search

May 16, 2026 12:58 pm

चलंत लोक अदालत वाहन सह विधिक जागरुकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

चलंत लोक अदालत अब आपके द्वार,अंतिम व्यक्ति तक न्याय दिलाना का है उद्देश।

राजकुमार भगत

झालसा रांची के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ बाल कृष्ण तिवारी द्वारा चलंत लोक अदालत वाहन सह विधिक जागरुकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर पाकुड़ प्रखंड रवाना की गई। पाकुड़ प्रखंड के सभागार में इस चलंत लोक अदालत सह जागरुकता शिविर के महत्त्व को डालसा के सचिव शिल्पा मुर्मू जानकारी देते हुऐ कहा गया कि इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि देश का कोई भी नागरिक आर्थिक या किसी अन्य अक्षमता के कारण न्याय पाने से वंचित न रह जाए।चलंत लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय की किरण पहुंच सके।साथ ही महिला को किसी भी प्रकार का पड़तवाना अगर किया जा रहा हो तो वन स्टेप सेंटर के पीएलवी के माध्यम से आवेदन देने को कहा गया। साथ ही किसी भी थाना में एफआईआर दर्ज सबंधित कोई परेशानी हो तो जिला विधिक सेवा प्राधिकार को सूचित कर सकते है।डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस के नुकुमुदिन शेख ने संविधान निर्माता भीम राव अम्बेडकर के जिक्र करते हुए कई कनून से सबंधित अनुच्छेद के बारे में विस्तृत जानकारी दी।प्रखंड विकास पदाधिकारी सफीक आलम ने कहा कि संविधान द्वारा दिए गए अधिकार के प्रति लोगो को जागरूक होना बहुत जरूरी है इनकी जानकारी के अभाव में कानूनी लाभ से वंचित हो जाते है साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ बिना जागरूक हुए नही ले सकते। कमज़ोर और वंचित लोग आगे आए और कानून और योजनाएं का लाभ ले।मेडिटर समीर कुमार मिश्रा ने बताया कि चलंत लोक अदालत एक ऐसा माध्यम है जो आपके द्वार पहुंच कर लोगो की समस्या को निः शुल्क तुरंत न्याय प्रदान करता है।मंच संचालन बीपीएम मो फैज आलम द्वारा की गई इसके अलावे डालसा के द्वारा लोगों को सरकारी खर्च पर वकील, कोर्ट फीस के लिए खर्च, अभिलेख कागजातों को तैयार करने का खर्च, गवाहों को आने-जाने का खर्च, मुकदमे से संबंधित अन्य जरूरी खर्च कि सुविधाएं लोगों को प्राप्त करवाना है। जैसे तमाम कानूनी जानकारी से लोगो को अवगत कराया गया। किसी भी प्रकार का समस्या हो तो पीएलवी के माध्यम से आवेदन देने को कहा गया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सफिक आलम,बीपीएम फैज आलम, मेडीटर समीर कुमार मिश्रा, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस के नुकुमुद्दीन शेख, सहायक लीगल एड डिफेंस के गंगाराम टुडू पीएलवी उत्पल मंडल, कमला राय गांगुली, खुदु राजवंशी , नीरज कुमार राउत समेत दर्जनों सखी मंडल की महिलाएं मौजूद रहे।

IMG 20230401 WA0043
IMG 20230401 WA0042
IMG 20230401 WA0041 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!