Search

June 19, 2026 5:43 pm

चैती काली पूजा का आयोजन धूमधाम से किया गया।

धीरेन साहा

पाकुड़िया प्रखंड के मोंगलाबान्ध ग्राम स्थित बहुप्राचीन काली मंदिर में माँ काली की प्रतिमा स्थापित कर चैती काली पूजा का आयोजन मंगलवार को धूमधाम से किया गया । पुजारी दिवाकर मिश्रा की देखरेख में सोमवार की मध्यरात्रि को पूजा अनुष्ठान प्रारंभ हुआ और मंगलवार को दर्जनों पाठे की बली के साथ पूजा का समापन हुआ । इस मंदिर में लोगो की आस्था अदभुत है, मान्यता है कि यहाँ जो कोई भी श्रद्धालु आस्था व विश्वास के साथ पूजा अर्पित करते हैं और मन्नते माँगते है माँ काली उनकी मुराद आवश्य पूरी करती है । इस कारण हर वर्ष यहाँ पूजा में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ते जाती है । इस मंदिर में 100 से अधिक वर्षो से हर वर्ष पूजा होते आ रही है । मन्नत पूरा होने पर श्रद्धालु पाठे की बली चढ़ाते हैं । यहाँ मन्दिर की नियमित देखरेख एवं नित्य पूजा स्थानीय पुजारी करते हैं । मंगलवार को माँ काली की पूजा के पश्चात आरती वंदना कर प्रसाद वितरण की गयी । मंदिर कमिटि के अध्यक्ष अशोक वर्मा,सचिव लखिन्द्र पाल,कोषाध्यक्ष वकील पाल, ,बबलू पाल, राजकुमार पाल ,अरुण पाल,मधुसूदन वर्मा, राजेश पाल ,चन्दन वर्मा, किशोर पाल आदि ने सक्रिय रूप से पूजा का आयोजन में भाग लिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!