अब्दुल अंसारी
पाकुडिया:- झामुमो प्रखंड कार्यालय पाकुडिया में भारतीय स्वतंत्रता के महापुरुष सत्य अहिंसा और प्रेम का अटल जीवन जी कर पुरे विश्व को शांति साद्भावना मानवता और अधिकार का संदेश देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हाँसदा के अगुआई में सभी कार्यकर्ताओं ने बारी बारी से उनके तस्वीर पर माल्यार्पण व श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे,केन्द्रिय सदस्य देबीलाल हांसदाक्,सचिव मईनुद्दीन अंसारी,खुरशेद आलम,देवीधन टुडू,मेहलाइल अंसारी,जहीरूद्दीन अंसारी,जयफुल मियां,नेजाम अंसारी,सनातन हेम्ब्रम,मंजुर अंसारी,अकबर अली,सुनील मुर्मू,नाजीर मरांडी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थिति थे।










