Search

June 19, 2026 8:13 am

जिला की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय लिट्टीपाड़ा में बैठक आयोजित की गई।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा( पाकुड़)भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक जिला अध्यक्ष अमृत पांडे की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय लिट्टीपाड़ा में आयोजित हुई। बैठक के दौरान आने वाले चुनाव को लेकर रणनीति बनाई। इस दौरान जिला अध्यक्ष अमृत पांडे ने सभी मंडल अध्यक्षों एवं कोर कमिटी के सदस्य को कमजोर बूथों को मजबूत करने का निर्देश दिया। साथ ही कार्यकर्ताओं को बूथ जीतो चुनाव जीतो का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से लग जाएं।2024 में जेएमएम और कांग्रेस को सफाया करते हुए एक बार फिर केन्द्र में भाजपा की सरकार बनेगी और नरेंद्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री के पद पर सुशोभित होंगे।मौके पर दानिएल किस्कू ,अनिता मुर्मू,शिवचरण मालतो, कैलाश सिंह,तरुण साहा, नकुल साहा,सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!