Search

June 19, 2026 9:51 am

जिलेभर के मंदिरों में हनुमान चालीसा और आरती गाकर विवादित बयान का किया विरोध

पाकुड़ बजरंग दल के जिला संयोजक प्रतीक तिवारी ने प्रेस के संबोधन में कहा मंगलवार झारखंड राज्य के पूरे प्रांत समेत जिलों के हर बजरंगबली के मंदिरों में आरती और हनुमान चालीसा का पाठ कर विवादित बयान का विरोध बजरंग दल समेत सनातनी लोगों ने किया । कहा कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस द्वारा घोषणा पत्र जारी किया गया था, जिसमें पीएफआई के साथ-साथ हिंदू संगठन बजरंग दल को बैन करने की बात घोषणा पत्र में कही गई थी। इसके बाद यह मुद्दा गरमा गया था । बजरंग दल समेत सनातनी लोगों ने विवादित बयान का मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ कर आरती गाकर इसका पुरजोर विरोध किया । सभी सनातनी समाज के लोगों ने मंदिर में पाठ में शामिल होकर एकजुटता का परिचय दिया ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!