Search

September 24, 2026 10:09 am

दो ई रिक्शा की आपस में भिड़ंत , एक यात्री घायल।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): डांगापाड़ा स्थित मुख्य सड़क में शनिवार को दो ई रिक्शा के बीच जमकर भिड़ंत हो गई। जिससे यात्री शाहबाजपुर पाकुड़ निवासी आनाकुल शेख (42) घायल हो गया। घायल व्यक्ति को तुरन्त इलाज के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। चालक आनन्द केवट अपने ई रिक्शा में यात्रियों को लेकर हिरणपुर से वापस लौट रहा था , इस बीच तेज गति से विपरीत दिशा से जा रहे मोहनपुर के दूसरे ई रिक्शा से टकरा गया। जिससे एक यात्री छिटककर दूर जा गिरा व घायल हो गया। वही आनन्द केवट की ई रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बताते चले कि ई रिक्शाओं की तेज गति के कारण आये दिन सड़क दुर्घटनाये घट रही है। इस पर प्रशासन को अंकुश लगाना आवश्यक है। वही बाजार स्थित मुख्य सड़कों में वाहनों को खड़ा किये जाने से आवागमन भी बाधित हो रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!