Search

June 19, 2026 5:40 pm

जिले के 130 पूजा पंडालों में मां की होगी भव्य पूजा अर्चना

राजकुमार भगत

आकर्षक विद्युत सज्जा और त्वरण द्वारा मुख्य आकर्षण के केंद्र

पाकुड़। दुर्गा पूजा को लेकर जिले भर में उत्साह पूर्ण माहौल है। इस वर्ष जिले में लगभग 130 पूजा समितियां द्वारा मां दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। सभी पूजा पंडालों को आकर्षक रूप रंग एवं सज्जा किया गया है। त्वरन द्वार एवं विद्युत साज भी आकर्षक बनाए गए हैं। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्रातः काल सप्तमी की पूजा प्रारंभ होगी। पाकुड़ नगर की यदि बात करें तो यहां सबसे पुराना पूजा, सिंह वाहिनी मंदिर राजा पाड़ा व बलिहारपुर कलिकापुर में की जाती है। सिंह वाहिनी मंदिर की विशेष पूजा अर्चना राज परिवार की ओर से की जाती है । बताया जाता है सिंह वाहिनी मंदिर की प्रतिमा पीतल एवं अन्य धातुओं से बनी हुई है, जो मंदिर में स्थाई रूप से विराजमान है एवं नित्य प्रतिदिन विधि विधान के साथ पूजा की जाती है।इसके अलावा सरस्वती पुस्तकालय में पूरी विधि विधान से मां दुर्गा की पूजा की जाती है। शहर के तलवाडंगा में स्थित महाकाल शक्तिपीठ में मां दुर्गा की स्थाई प्रतिमा स्थापित है। जहां वैदिक रीति से पूजा पाठ की जाती है इसके अलावे, खदान पड़ा, महुआडंगा, राजा पाड़ा, ग्वालपाड़ा, कलीतल्ला, तांती पाड़ा, मिलन मंदिर ,शिव शीतला मंदिर, रेलवे स्टेशन, रेलवे कॉलोनी, शारकोल, हाड़तक्की ताला, बेलतला, माल गोदाम रोड, रेलवे फाटक आदि स्थानों पर दुर्गा पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। सभी स्थानों पर विशेष रूप से सज्जा की गई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!