Search

May 16, 2026 4:13 pm

जिले भर में मैट्रिक और इंटर के शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न

राजकुमार भगत

पाकुड़। जिले भर में मैट्रिक एवं इंटर के शांतिपूर्ण परीक्षा होने के समाचार हैं। प्राप्त सूचना के अनुसार जिले भर में मैट्रिक के 23 केंद्रों पर बुधवार को इंग्लिश विषय की परीक्षा आयोजित की गई । इन कुल 23 केंद्रों में 6789 परीक्षार्थियों में 6614 विद्यार्थियों ने भाग लिया जबकि 175 विद्यार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे।
जिले भर के 10 परीक्षा केंद्रों में इंटरमीडिएट के साइंस आर्ट्स एवं कॉमर्स की परीक्षा का आयोजन किया गया। इन 10 केंद्रों में 1225 छात्रों के स्थान पर एक 1197 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया जबकि 28 छात्र परीक्षा में अनुपस्थित पाए गए।जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती रजनी देवी ने बताया कि संपूर्ण जिले भर में कदाचार मुक्त शांतिपूर्ण परीक्षा ली गई । कहीं से भी किसी प्रकार की शिकायत की प्राप्ति नहीं हुई है । सभी परीक्षार्थी भयमुक्त वातावरण में अपने परीक्षा दी है ।सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा आदि की व्यवस्था की गई है एवं दंडाधिकारी उपस्थित रहे हैं।

IMG 20230329 WA0051
IMG 20230329 WA0050 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!