लोबीन हेमब्रम आदिवासिओ के बिच कर रहे है अनर्गल बयानवाजी
इकबाल हुसैन
महेशपुर प्रखंड के पोखरिया पंचायत के पोखरिया गांव मे झामुमो कार्यकर्ताओं के बिच मतदान को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। जागरूकता अभियान मे शामिल झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां, सांसद प्रतिनिधि कुणाल अलफ्रेंड हेमब्रम, प्रखंड उपाध्यक्ष जेम्स सुशील हेमब्रम, जीप सदस्य सह झामुमो नेता समसून मुर्मू समेत अन्य मौजूद रहे। इस मौक़े पर कार्यकर्ताओं को जागरूक करते हुए प्रखंड अध्यक्ष ने बताया की मतदान हम सभी का अधिकार है। मतदान सिर्फ अपने क्षेत्र मे हुए विकास को देखते हुए करें। वही जीप सदस्य सह झामुमो नेता समसून मुर्मू ने कहा की बोरीओं विधायक लॉबीन हेमब्रम जी जगह जगह बैठक कर झामुमो का नाम लेकर अनर्गल बयानबाजी कर अपने पक्ष मे वोट मांग रहे है। आप सभी को बता देना चाहते है की झामुमो के साथ लोबीन हेमब्रम का कोई संबंध नहीं है।उन्हें पता है की दिशोंम गुरु श्री शिबू सोरेन का नाम लेकर वोट मांगने से वोट मिलेगा। जबकि जनता उन्हें देख रही है आगे इसका जवाव जनता देगी।वही सांसद प्रतिनिधि कुणाल अलफ्रेंड हेमब्रम ने बताया की लोबीन बाबू क्षेत्र मे घूम घूम कर सिर्फ ओर सिर्फ आदिवासी को मतदान को लेकर दिक भ्रमित कर रहे है। जबकि आदिवासी इनको जवाव देगी।इस अवसर पर प्रखंड उपाध्यक्ष जेम्स सुशील हेमब्रम ने बताया की आप तक झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने महेशपुर मे अनेक बेहतर काम किया है। अब तक जो ग्रामीण सड़कों का हल बदतर था। लेकिन आज देखा जाए तो कच्ची एव टूटी फूटी सड़कों को मरम्मति की जगह पर मरम्मति कराया गया जहाँ नया सड़क की जरुरत थी। वहां नया सड़क दिया झारखण्ड मे गठबंधन की सरकार ने सैकड़ो काम किया जो जनता के सामने है।आप सभी से मेरी गुजारिश है झारखण्ड मे किये गए विकास देखते हुए मतदान करे। इस अवसर पर लालमोहम्मद अंसारी,साइमन मुर्मू,निरोज मैडया,हन्नान मियां, जुलमोहम्मद अंसारी,स्टेफन सोरेन,सोलेमान मुर्मू, वकील किस्कू, जोसफ हांसदा,सिलिप हेमब्रम,मिस्त्री टुडू,श्रीनाथ हांसदा, अनंत मैड़िया, दिलीप हेमब्रम,सोलेमान हांसदा,मिस्त्री टुडू,भैरव मरांडी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।






