Search

May 12, 2026 5:22 pm

टेंपू पलटने से एक की मौत, चार अन्य घायल

लिट्टीपाड़ा पाकुड़

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के हेटबंध गांव के समीप टेंपू पलटने से मौके पर एक व्यक्ति की मौत, जबकि चार अन्य घायल हो गया।सभी हेटबंधा गांव निवासी बताया जा रहा है। बताया जा रहा है सपरिवार हिरणपुर स्थित लांगटा मशान से पूजा अर्चना कर अपना घर लौट रहा था अचानक हेट बंधा विद्यालय के समीप चालक ने गाड़ी का नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सड़क से नीचे खेत में जा पलटा जिससे राजाराम की मौत घटनास्थल पर हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर लिट्टीपाड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर गाड़ी को जब्त कर लिया गया है जबकि शव को पोस्टपार्टम कराने हेतु पंचनामा की जा रही थी। थाना प्रभारी अरुणिमा बागे ने बताया कि टेम्पु पलटने से एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि चार अन्य घायल है। घायलों का ईलाज जारी है। साथ ही टेम्पु को जब्त कर आगे की करवाई में जुट गई है।

IMG 20230513 193705
IMG 20230513 WA0057 1
IMG 20230513 WA0055

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!