Search

June 19, 2026 5:43 pm

डीओ पाकुड़ ने परीक्षा केंद्र गढबाड़ी विद्यालय पहुंचकर परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।

धीरेन साहा

झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद रांची के निर्देश पर शैक्षणिक सत्र 2022-23 में कक्षा 9 से 10 के विद्यार्थियों के बीच परीक्षा चल रही है. जिसको लेकर गुरुवार को डीओ पाकुड़ रजनी देवी ने परीक्षा केंद्र गढबाड़ी विद्यालय पहुंचकर निरीक्षण किया. वही डीओ रजनी देवी ने बताया कि झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निर्देश पर बेहतर शिक्षा के लिए कक्षा 10 के विद्यार्थियों के बीच परीक्षा ली जा रही है. जिसका आज गढ़बाडी विद्यालय में निरीक्षण किया गया. बताया कि विद्यालय में कक्षा 10 के अंग्रेजी और हिंदी का परीक्षा चल रही है. बताया कि विद्यालय में बिजली, पानी सहित अन्य समस्या आ रही है. जिसको लेकर जल्द समस्या का समाधान कर दिया जाएगा. वही बीआरसी में नवोदय विद्यालय तेलियापोखर के प्राचार्य व शिक्षकों ने डीओ रजनी देवी से भेंट कर कई विषयों को लेकर चर्चा की. मौके पर बीईईओ तरुण कुमार घाटी, एरिया ऑफिसर जूही रानी, बीपीओ श्याम ठाकुर सहित शिक्षक- शिक्षिकाएं उपस्थित थे.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!