Search

May 16, 2026 12:33 am

डीडीसी के उपस्थिति में मीजल्स रूबैला टीकाकरण अभियान का हुआ शुभारंभ

राजकुमार भगत

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में 100 बालिकाओं को लगाया गया टीका

पाकुड। बुधवार को शहर के कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर के नेतृत्व में खसरा रूबैला टीकाकरण अभियान की शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर 100 छात्राओं को खसरा रूबैला का टीका दिया गया।
उप विकास आयुक्त ने इस अभियान की शुरूआत करते हुए कहा कि मिजिल्स रूबैला एक जानलेवा बीमारी है। इसलिए इसके रोकथाम हेतु जिला प्रशासन पाकुड़ पूर्ण रूप से सतर्क एवं तैयार है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने इस वर्ष मिजिल्स रूबेला के उन्मूलन के लिए लक्ष्य निर्धारित किया है। जिसमें 9 महीने से लेकर 15 साल तक के जिले के लगभग 3 लाख 34 हजार बच्चों का एमआर टीकाकरण निर्धारित है। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान सभी स्कूल, आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य संस्थान में नि:शुल्क टीकाकरण किया जाएगा। जिले के एक भी बच्चे नहीं छुटे इसको लेकर पूरी तैयारी की गई है। टीम के माध्यम से अलग-अलग क्षेत्रो में उन्हे लगाया गया है। स्कूलो में भी चिकित्सको और एएनएम की देखरेख में टीका दिया जायेगा। सिविल सर्जन डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल ने कहा कि मिजिल्स रूबैला का टीका पूरी तरह सुरक्षित है। यह बच्चों को रूबैला जैसी जानलेवा बीमारी से बचाने का काम करेगा। इसके अलावा सीएस ने सभी से मिजिल्स रूबैला का टीका लगाने की अपील की।मिजिल्स रूबैला जैसी खतरनाक बीमारी है। सिविल सर्जन डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल ने लोगों से अपील किया कि सभी लोग अपने नौ माह से पंद्रह वर्ष तक के बच्चों को एमआर का टीका जरूर लगवाएँ। ये पूरी तरह सुरक्षित है। मिजिल्स रुबैला तेज़ी से फैल रहा है।
मौके पर सिविल सर्जन डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल, जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनी देवी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला शिक्षा अधीक्षक मुकुल राज समेत अन्य उपस्थित थे।

IMG 20230412 WA0029
IMG 20230412 WA0030 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!