Search

May 16, 2026 3:27 pm

डीडीसी ने की मनरेगा व आवास योजना की समीक्षा

राजकुमार भगत

पाकुड़। बुधवार को डीआरडीए सभागार में उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर ने मनरेगा व आवास योजना की स्मीक्षा करते हुऐ प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत द्वितीय किस्त भुगतान हेतु लंबित सभी लाभुकों को दो दिनों के अंदर द्वितीय किस्त भुगतान 15 दिनों में पूर्ण कराने का निर्देश दिया तथा बिरसा साहेब भीमराव अम्बेडकर आवास योजना अंतर्गत लंबित द्वितीय किस्त भुगतान करते हुए आवास ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों को पंचायत अंतर्गत चल रही योजनाओं में शत प्रतिशत मजदूरी का भुगतान 30 मार्च तक करने तथा लंबित आंगनबाड़ी, पोटो हो खेल मैदान सहित अन्य योजना को निर्धारित समय तक पूरा करने , मजदूरों का आधार प्रविष्टि कराने, बिरसा हरित ग्राम योजना स्वीकृत एवं पीट डीगिंग का कार्य 30 अप्रैल 2023 तक करने का निर्देश दिया।
मौके पर परियोजना पदाधिकारी मोतिउर रहमान, जिला समन्वयक निभा कुमारी, सभी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, सभी प्रखंड समन्वयक समेत अन्य उपस्थित थे।

IMG 20230329 WA0066
IMG 20230329 WA0065 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!