संजीत मुखर्जी
झारखंड बंगाली एसोसिएशन की ओर से स्थानीय केकेएम कॉलेज पाकुड़ के पूर्व विभागाध्यक्ष वनस्पति विभाग डॉ प्रसनजीत मुखर्जी के सम्मान में एक समारोह का आयोजन भारत सेवा आश्रम के प्रांगण में किया गया।
इस अवसर पर एसोसिएशन के सदस्य के अलावा शहर के कई गणमान्य लोगों के अलावा छात्र-छात्राओं की उपस्थिति थी। वक्ताओं ने मुखर्जी को एक बेहतरीन शिक्षक कुशल समाजसेवी जुझारू शोधकर्ता एवं वैज्ञानिक बताया। अखिल बंगाल वाटर बोर्ड ने सेवानिवृत्त निदेशक डॉक्टर के भगत ने बताया कि डॉ मुख़र्जी एक बेजोड़ मोटीवेटर के साथ छात्रों को अध्ययन और परिणाम के लिए प्रेरित करते हैं उन्होंने कहा कि जहां भी रहे ऐसे ही उमंग के साथ-साथ एवं समाज के लिए गर्व करें। केकेडीएम स्कूल के पूर्व प्राचार्य दिलीप घोष ने कहा कि विज्ञान के प्रति उनकी अद्भुत अभिरुचि से जिला के छात्र छात्राओं को काफी लाभ मिली। एक्सिस बैंक के मैनेजर अभिजीत सरकार ने डॉक्टर मुखर्जी को हंसमुख अनुशासित और बेहतर समाजसेवी बताया। मानिक चंद्र देव ने कोरोना के दौरान डॉ मुखर्जी के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की उन्होंने कहा कि कोरोना के प्रलय फेज में जब सेनिटाइजर बाजार में उपलब्ध नहीं था तब उन्होंने खुद सेनिटाइजर बनाकर 700 लोगों के बीच बांटा। मंच संचालन कर रही प्रोफेसर सुदेशना सेन से डॉक्टर मुखर्जी के द्वारा जिले में शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों को बताया उन्होंने यह बताया कि मुखर्जी 75 से भी ज्यादा शोध पत्र के साथ चार पुस्तक प्रकाशित कर चुके हैं 103 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शामिल हो चुके हैं चार पीएचडी करा चुके हैं अपने 14 वर्षों के प्रवास में के के एम से तीन गोल्ड मेडलिस्ट दिए हैं। छात्र आर्यन सिंह ने डॉक्टर मुखर्जी को एक योग एवं कर्मठ शिक्षक बताया। आज झारखंड बंगाली एसोसिएशन ने डॉक्टर मुखर्जी के शिक्षा एवं समाजसेवी के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय भूमिका के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। अनबेशा द्वारा नृत्य प्रस्तुति एवं देवराज चटर्जी एवं राजू पाल द्वारा संगीत प्रस्तुत किया गया।
अंत में डॉक्टर मुखर्जी ने कहा कि पाकुड़ हिंदू मुस्लिम एकता की अद्भुत मिसाल जहां से छात्र छात्राएं काफी क्षमतावान है यहां मुझे जो स्नेह और प्यार मिला है मैं हमेशा इसका रिनी रहूंगा मौके पर मुकुल भट्टाचार्य, पुनीत भट्टाचार्य, संतोष कुमार नाग, संजीत मुखर्जी केसी दास, पंचा सरकार नईमुद्दीन अंसारी, रितु पर्णा मिताली, सुरभि, प्रियंका आदि उपस्थित थे।





